फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ayurveda medical store operator tied to a pole and murdered, FIR against eight

Jaunpur News: आयुर्वेद मेडिकल स्टोर संचालक की खूंटे में बांधकर की हत्या, आठ पर प्राथमिकी

Thu, 23 Apr 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda medical store operator tied to a pole and murdered, FIR against eight
हत्या- मृतक अशोक मिश्र
क्षेत्र के बभनौटी टिकरी गांव में मंगलवार की रात साढ़े दस बजे भूमि विवाद में आयुर्वेद मेडिकल स्टोर संचालक अशोक मिश्र उर्फ पुल्लूर (45) की खूंटे में बांधकर पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दस लोग घायल हुए है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई कृष्ण चंद की तहरीर पर मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कृष्ण चंद ने बताया कि सरायहरखू गांव के बभनौटी गांव निवासी अशोक मिश्र उर्फ पुल्लूर का चाचा कमलाकांत मिश्र से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा था। भूमि विवाद में 10 वर्ष पूर्व भी मारपीट हुई थी। इसके बाद से अशोक मां व परिवार के साथ कलीचाबाद में मकान बनवाकर रह रहे थे। अशोक नईगंज में ही आयुर्वेद दवा की दुकान चलाते थे। क्षेत्र में वैद्य के रूप में उनकी पहचान थी। चाचा कमलाकांत मिश्र के लड़के की शादी आगामी 1 मई को तय है। शादी में शामिल होने के लिए चाचा कमलाकांत मिश्र का परिवार मुंबई से घर आया हुआ था। अशोक अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से रात में घर पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों में भूमि विवाद में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चलाए। खराब माहौल देखकर अशोक के साथी भाग गए। आरोपियों ने अशोक को खूंटे और उनके साथ नईगंज लाइनबाजार निवासी अंकित मिश्र को पेड़ से बांध दिया। दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर रात में ही पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एंबुलेस की मदद से घायल अशोक मिश्र (45) अंकित (22), विपक्षी सुनील मिश्र (42), आनंद मिश्र (41), अनिरुद्ध उर्फ मृदुल (38) आदि को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल भेजा जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ. आलोक रघुवंशी ने सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। इलाज के दौरान रात में ही अशोक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में आनंद मिश्रा, मृदुल मिश्रा, सुधीर मिश्रा, सुनील मिश्रा, सुशील मिश्रा, धीरज मिश्रा, नीरज मिश्रा और राहुल मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक और आरोपियों का घर सटा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed