फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Awareness created to stop stone pelting on trains

Jaunpur News: ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी रोकने के लिए किया जागरूक

Wed, 27 May 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Awareness created to stop stone pelting on trains
बक्शा। ट्रेनों पर हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए जौनपुर सिटी स्टेशन की जीआरपी ने बुधवार को जागरुकता अभियान चलाया। टीम शंभूगंज, शिवगुलामगंज, लखौवा आदि प्रमुख रेलवे लाइनों के किनारे गई। यहां रहने वाले लोगों को जागरूक किया। टीम में जीआरपी जौनपुर सिटी स्टेशन चौकी इंचार्ज एसआई रविंद्र पटेल, हेड कांस्टेबल रमाकांत सरोज एवं कांस्टेबल रणविजेय सिंह आदि शामिल रहे। उन्होंने लखौवां, शंभूगंज और शिवगुलामगंज रेलवे फाटकों का दौरा किया। आसपास के लोगों को रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने रेलवे किनारे जनसंख्या से जुड़ी जानकारी एकत्र करते हुए हिंदू एवं मुस्लिम आबादी का अलग-अलग विवरण बनाया। जीआरपी ने रेल पटरी के किनारे बसने वालों का नाम पता मोबाइल नंबर भी दर्ज करते हुए बताया कि इससे डिजिटल माध्यम से सूचना तंत्र को मजबूत किया जा सकता है। जीआरपी ने साथ ही साथ रेल पटरी किनारे रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों का विवरण भी संकलित किया है। टीम का नेतृत्व कर रहे चौकी इंचार्ज रवींद्र ने बताया कि समन्वित प्रयास से न केवल पत्थरबाजी की घटनाओं पर रोक लगेगी बल्कि स्थानीय लोगों की भागीदारी से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने जागरूक किया कि ऐसा करने पर रेलवे अधिनियम की धारा में सजा और कठोर कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed