फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Awakened city and village from the energy of yoga seekers

योग साधकों की ऊर्जा से जागृत शहर और गांव

Thu, 22 Jun 2017 01:02 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 22 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Awakened city and village from the energy of yoga seekers
जलालपुर के बयालसी इंटर कालेज में योगाभ्यास करते लोग। - फोटो : jaunpur
जिले में बुधवार को सुबह विश्व योग दिवस पर उत्सव जैसा नजारा दिखा। पूरा शहर योग ऊर्जा का संचार से सराबोर रहा। हर उम्र, जाति और सम्प्रदाय के लोगों ने इस महोत्सव में शिरकत की। सूर्योदय के साथ ही लोग योग शिविरों में उमड़ पड़े। शायद ही कोई मैदान और पार्क ऐसा रहा हो जहां लोग योग की मुद्राओं में न दिखे हों। पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट, नेता, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र, अधिवक्ता, व्यापारी, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता सभी ने योग शिविरों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। योग के जरिए दुनियां को संदेश दिया गया कि इसके जरिए कैसे जीवन शैली में बदलाव लाया जा  सकता है।
विज्ञापन


टीडी कालेज के खेल मैदान में आयोजित योग शिविर उत्सव के रूप में मनाया गया। जनपद न्यायाधीश नंदलाल ने कहा कि योग स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन जीने का बेहतर माध्यम है। योगाभ्यास में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, मो. हसन डिग्री कालेज, इण्डियन कालेज आफ नर्सिंग, टीडीपीजी कालेज,  टीडी इंटर कालेज, जनक कुमारी इंटर कालेज,  बीआरपी इंटर कालेज के शिक्षक और छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पूरे क्षेत्र को चार क्षेत्रों में बाटकर फोर्स तैनात किया गया था। योग में 3100 लोगों ने भाग लिया। सूचना विभाग द्वारा एलईडी टीवी भी जगह जगह लगाई गई थी।  डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र, एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय,  विधायक जफराबाद हरेन्द्र प्रताप सिंह, क्षे़त्रीय महाम़ंत्री भाजपा रामचन्द्र मिश्र, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने द्वीप प्रज्वलित कर योग शिविर का शुभारम्भ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षक अचल हरीमूर्ति, शशिभूषण, लालबहादुर, ध्रुवराज, कुलदीप, मुकेश मोहन सिंह आदि ने योगासन कराए। इस मौके पर रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रबन्धक अशोक कुुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, जंगबहादुर सिंह, गोपाल मिश्र, डा. जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, सरस्वती निकेतम इंटर कालेज सिरकोनी, कुंवर हरिवंश सिंह इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग पैरामेडिकल कालेज, सत्यानंद योग संस्थान एंव कायस्थ कल्याण समिति गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर में योग शिविर का आयोजन हुआ।

नेहरू युवा केंद्र और जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में योग शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ डा. पीसी विश्वकर्मा और हास्य व्यंगकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया। इस मौके पर समन्वयक राजीव मिश्र, राजकुमार यादव, अशोक सोनकर, सुरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद थे। प्रधान डाकघर में डाक  कर्मचारियों ने भी योग सीखा। वक्ताओं ने कहा कि योग ऐसी कला है जिसे दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। आज के युग को देखते हुए यह बेहद जरूरी भ्‍ाी है।


इस मौके पर आरके मिश्र, त्र्यंबक मिश्र, आनंद श्रीवास्तव, एपी गोस्वामी, राम उजागिर यादव,मौजूद रहे। उधर, बीडीएस इंटर कालेज कादीपुर रामदयालगंज के परिसर में द आर्ट आफ लिविंग के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित हुआ। जिसमें लोगों ने योग की बारीकियां सीखीं।और प्राणायाम किया। यहां भी प्रशिक्ष्‍ाक ने लोगों को योग की कई विधाओं से रूबरू कराया। इस मौके पर अनुराग मिश्र, कंचन सिंह, डा. कीर्ति सिंह, दीपक सिंह,  आदि थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed