फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   At present, the teachings of Emperor Ashoka are more relevant.

वर्तमान में सम्राट अशोक की शिक्षाएं अधिक प्रसांगिक

Sun, 17 Oct 2021 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
At present, the teachings of Emperor Ashoka are more relevant.
खेतासराय। सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय संयोजक राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक महान के सर्वधर्म संभाव, विश्वबन्धुत्व, जियो और जीने दो का उद्घोष वर्तमान में अधिक प्रासंगिक हो गया है। सम्राट अशोक ने युद्ध की विभीषिका को काफी निकट से देखा। कलिंग विजय के बाद उन्होंने रणघोष को धम्म घोष में परिवर्तित कर दिया। वह रविवार की शाम क्षेत्र के गोरारी स्थित आरके कान्वेंट स्कूल परिसर में 2283 वां धम्म विजय दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के धम्म घोष से ही करुणा, मैत्री, समता, समानता की भावना का सूत्रपात हुआ। इसके पूर्व कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों को बैज अलंकृत एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम निरंजन मौर्य, प्यारे लाल मौर्य त्रिलोकी नाथ मौर्य ,बसंतु मौर्य, संदीप कुमार मौर्य, वसीम अहमद, मनोज कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सुनील कुमार मौर्य तथा अध्यक्षता गंगा प्रसाद मौर्य ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed