फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Asha Bahus protested and warned of strike

Jaunpur News: आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन हड़ताल की दी चेतावनी

Sat, 01 Nov 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Asha Bahus protested and warned of strike
आशा बहू कल्याण समिति ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों का पूर्ण भुगतान न होने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों का पूरा भुगतान अभी तक नहीं मिला है। बार-बार मांग उठाने और निवेदन करने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

आशा बहू कल्याण समिति उत्तर प्रदेश ने घोषणा किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे 1 नवंबर से कलमबंद हड़ताल शुरू करने पर मजबूर होंगी। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक सभी आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का लंबित भुगतान नहीं कर दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने चेतावनी दी कि हड़ताल के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी असुविधा या बाधा की पूरी जिम्मेदारी जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री की होगी। समिति ने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं की उचित मजदूरी व अधिकारों पर शीघ्र विचार कर उचित कदम उठाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed