फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Asha and her husband seriously injured in the fight

मारपीट में आशा व उसके पति गंभीर रुप से घायल

Wed, 20 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Asha and her husband seriously injured in the fight
मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पीत्तूपुर गांव में बुधवार की सुबह मुंबई से आए युवक को क्वारंटीन में रहने की हिदायत देने पर लोगों ने आशा कार्यकर्ता व उसके पति की पिटाई कर दी। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी मुफ्तीगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख आशा के पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पीत्तूपुर गांव निवासी मनीष उपाध्याय परिजनों संग 12 मई को मुंबई से आया था। उसे गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटीन के लिए रखा गया था। बुधवार की सुबह वह लोग गांव में टहल रहे थे। इस पर आशा कार्यकर्ता किरन उपाध्याय ने मना करते हुए क्वारंटीन सेंटर पर रहने और बाहर न घूमने की हिदायत देते हुए शिकायत स्वास्थ विभाग में करने की बात कही। मनीष और उसके घरवालों को यह नागवार लगा। गाली-गलौज करते हुए वह आशा कार्यकर्ता से भिड़ गए। बीच बचाव करने आए पति संजय उपाध्याय उसके परिजन विनय, राकेश, अवधेश व सत्यम का नागवार गुजरी। वे लोग आशा कार्यकर्ता को मारने पीटने लगे, जब बीच बचाव करने आशा कार्यकर्ता के पति संजय उपाध्याय पहुंचे तो उनकी भी पिटाई की। इसमें दोनों गंभीर रुप से जख्मी हुए। आशा कार्यकर्ता व उसके पति को मुफ्तीगंज ले जाया गया। पति हालत गंभीर देख डाक्टर जिला अस्पताल रेफर कर दिए। आशा कार्यकर्ता व उसके पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की छानबीन में जुट गई है। एसओ गौराबादशाहपुर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तालाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed