फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   As soon as the birth of the four brothers, the pandal resonated with cheers.

चारों भाइयों का जन्म होते ही जयकारे से गूंजा पंडाल

Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
As soon as the birth of the four brothers, the pandal resonated with cheers.
आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति उसरौली शहाबुद्दीनपुर में बुधवार की रात रामलीला का मंचन जारी रहा। जहां कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया। रामलीला में भगवान राम के साथ चारों भाइयों का जन्म होते ही पूरा पंडाल राम के जयकारे से गूंज उठा। कलाकारों के द्वारा भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जन्म का बेहतर तरीके से मंचन किया। भगवान के हाथों ताड़का की मुक्ति देख दर्शक भक्ति रस में भाव विभोर हो गए। रामलीला का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रामायण हमारे सनातन धर्म और संस्कृति का संविधान है। इसे मंच के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुतिकरण से आने वाली पीढ़ियो में धर्म और संस्कृति के बिषय में ज्ञान और प्रेरणा मिलती है। रामलीला हमें बुराइयों से दूर रहकर आपसी प्रेम, सौहार्द, त्याग और एकता को बनाए रखने में बल प्रदान करता है। इस मौके पर रंजीत सिंह गुड्डू, राजन मिश्रा, टंकू पाण्डेय, बब्लू पाण्डेय, राधेश्याम उपाध्याय, बद्री पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed