जौनपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर सिंह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट अधिवक्ता भवन में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पर हुए हमले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जब बार के पूर्व अध्यक्ष हुए हमले को जिला प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है तो जनता के सुरक्षा के प्रति उसका क्या रवैया होगा। उन्होंने कहा हमलावर जल्द गिरफ्तार नहीं किए जाते और लूट का सामान बरामद नहीं होता है तो प्रदेश में अधिवक्ता संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।
बैठक के बाद वकीलों का जुलूस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कचहरी परिसर का भ्रमण किया। डीएम और कएसपी से मुलाकात किया। अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हुई। वार्ता के बाद प्रशासन ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द हमलावर लूट के सामान के गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। अधिवक्ता संघ ने जिला प्रशासन को चेतावनी दिया कि यदि सोमवार तक हमलावर गिरफ्तार नहीं होते हैं और सामान की बरामदगी नहीं होती है तो कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ तालाबंदी कर के आंदोलन को बाध्य होगा। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी ,महामंत्री बृजेश यादव, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश सिंह ,आनंद मिश्रा ,वीरेंद्र सिंह, राधेश्याम पांडेय ,शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।