फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arrangement of water with chair

कुर्सी के साथ पानी का भी इंतजाम

Sun, 02 Apr 2017 12:30 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 02 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of water with chair
समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनते एसपी अतुल सक्सेना। - फोटो : jounpur
सरकार बदली तो थाना दिवस का नजारा भी बदला-बदला सा नजर आया। समाधान दिवस पर फरियादियों की संख्या तो कम रही लेकिन फरियादियों के बैठने के लिए जहां कुर्सी की व्यवस्था की गई थी तो गर्मी में उनके लिए पानी का इंतजाम भी था। एसपी ने खुद पवारा और मुंगराबादशाहपुर थाने पर पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश की नई सरकार के कार्यकाल का पहला समाधान दिवस था। चुनाव के समय में आदर्श आचार संहिता के चलते समाधान दिवस बंद कर दिया गया था। सरकार गठन के बाद शनिवार को पहले थाना दिवस पर फरियादियों के बैठने के इंतजाम किए गए थे। हालांकि थानों में फरियादियों की भीड़ नहीं दिखी। सरायख्वाजा थाने में सिर्फ नौ लोग फरियाद लेकर पहुंचे। जिसमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम बना दी गई है। एसपी अतुल सक्सेना ने पवारा और मुंगराबादशाहपुर में पहुंच कर खुद लोगों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन


दोनों थानों में फरियादियों को बैठने के लिए टेंट हाऊस से कुर्सियां मंगाई गई थी। गर्मी के चलेत लोगों लोगों को पानी पिलाने के लिए चौकीदारों को लगाया गया था। एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जमीन संबंधित विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ मौके  पर पुलिस टीम को भेज कर मामलों का त्वरित गति से निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 केराकत में कुल 14 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए जिसमें से चार मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शाहगंज में एसपी सिटी कमलेश दीक्षिकत की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बक्शा, बदलापुर, खुटहन, महराजगंज थानों में भी फरियादियों को बैठने और उन्हें पाना पीने के इंतेजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed