{"_id":"028500e3ba82165877e3a5b8fbe0f929","slug":"arajkttwon-the-smashed-statue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने तोड़ी मूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने तोड़ी मूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा एसडीएम रामकेश यादव, सीओ भी मौके पर पहुंच गए। आस पास के थानों की भी फोर्स बुला ली गई। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजू बाबू सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर मामले में सुलह समझौता तो करा दिया फिर भी एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
सुखलालगंज बाजार के पास स्थित एक दिन पहले गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय एक धार्मिक स्थल की दीवार पर गुलाल पड़ जाने से भी दो वर्गों में तनाव व्याप्त हो गया था। उस मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो मामला शांत हुआ। अगले दिन रात में ही चौरा माता मंदिर पर रखी प्रतिमा तोड़ दी गई। सुबह इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग भी मंदिर पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर रामकेश यादव, सीओ मडिय़ाहूं और स्थानीय थाने के थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए इसकी सूचना ऊपर के अधिकारियों को भी दे दी गई। सूचना पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजू बाबू सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के साथ बैठक कर अधिकारियों ने मामले में सुलह समझौता करा दिया। फिलहाल एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी गई है।