फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Apna Dal is in favor of caste census Minister Ashish Patel said this is subject related to our sensitivities

UP: अपना दल एस जातीय जनगणना के पक्ष में, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बोले- यह हमारी संवेदनाओं से जुड़ा हुआ विषय

Mon, 09 Oct 2023 10:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Oct 2023 10:44 PM IST
सार

एनडीए में शामिल अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल हमेशा से जातीय जनगणना के पक्ष में रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार रही है तब उन्हें जातीय जनगणना की कभी याद नहीं आई।

विज्ञापन
Apna Dal is in favor of caste census Minister Ashish Patel said  this is subject related to our sensitivities
जौनपुर में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा, बाट-माप उपभोक्ता संरक्षण मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल हमेशा से जातीय जनगणना के पक्ष में रही है। हमारी नीति स्थापना के समय से ही जाति जनगणना के पक्ष में रही है। अनुप्रिया पटेल ने पीएम मोदी से इसके लिए कई बार बात भी की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा की जाति जनगणना हमारी संवेदनाओं से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि सपा की उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार रही है तब उन्हें जातीय जनगणना की कभी याद नहीं आई। यह बातें उन्होंने सोमवार को वाजिदपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन

यूपी में एनडीए जीतेगी 80 सीटें

आशीष पटेल ने ने कहा कि एनडीए की सरकार ने पिछड़ों के लिए अनेकों कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनडीए 80 सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि देवरिया कांड में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व उन्होंने अपना दल (एस) पार्टी की जौनपुर व मछलीशहर संगठन की समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें जिला, विधानसभा, सेक्टर, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की समीक्षा की गई। इसमें संगठनात्मक सुधार किया जा रहा है। साथ ही 17 अक्तूबर को पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल की प्रतापगढ़ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिक संख्या में उपस्थित होने को कहा। राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने कार्यालय पर बुके एवं स्मृतिचिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद फूलपुर नागेंद्र पटेल, विधायक मड़ियाहूं डॉ.आरके पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed