फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anjumans presented Natiya Kalam in the glory of the prophet

नबी की शान में अंजुमनों ने पेश किया नातिया कलाम

Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anjumans presented Natiya Kalam in the glory of the prophet
मुंगराबादशाहपुर। जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी अकीदत के साथ बृहस्पतिवार की रात मनाया गया। नबी की शान में नातिया कलाम का दौर पूरी रात चला। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। जलसे में अंजुमन कमेटियों की ओर से नबी की शान में नातिया कलाम पेश किया गया।
विज्ञापन

मछलीशहर रोड स्थित डॉ. मुस्ताक अहमद के आवास के पास से जुलूस निकला जो सिपाह में समाप्त हुआ। जुलूस के आगे अंजुमन टीमें नातिया कलाम पढ़ते हुए चल रहे थे। मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर आयोजित जलसे में अखाड़ा हुसैनिया, अंजुमन मंसूरिया कमेटी, अंजुमन गुलाम ए मुस्तफा व दीनी आदि अंजुमनों ने शिरकत किया।
विज्ञापन

अंजुमन मंसूरिया कमेटी के मकसूद अंसारी ने मेरे खुदा मेरा इतना सा काम हो जाए, नबी के चाहने वालों में नाम हो जाए, ने सबके दिलों का छू लिया। चांद बादशाहपूरी ने कहा जो कुरान लाया है, वह नबी हमारा है। अंजुमन कमेटियों की ओर से लगे स्टालों पर नात पेश करने वाले अंजुमन टीमों को पुरस्कार से नवाजा गया। कौमी एकता के प्रतीक के रूप में अंजुमन मंसूरिया कमेटी सिपाह मोहल्ला के गेट पर राष्ट्रीय ध्वज लगा था। टिमटिमाते रंग-बिरंगी झालरों की सजावट की गई थी। थाना प्रभारी सदानंद राय देर रात तक बारावफात को संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ तैनात थे। संचालन मो. खालिद अंसारी व अकरम ने किया। इस अवसर पर कमलेश कुमार वर्मा, अंजुमन सदर तहसीमुलहक, आजम राईन, परवेज लंबू, खालिद अंसारी, मो. इकबाल यार खां, मो. जफर मंसूरी, विश्वनाथ जायसवाल, मो. सैफ,मो. मोसीम, अमन मंसूरी, आमिर, पप्पू, बबलू, अनमोल, शालू फैजल अंसारी मो. खालिक, मोहम्मद अफाक यार खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed