फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Animal smugglers ran away after making noise

Jaunpur News: शोर मचाने पर भागे पशु तस्कर

Sun, 16 Jun 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers ran away after making noise
पंवारा थाना क्षेत्र में पशु तस्करों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार की रात लगभग ढाई बजे पशु तस्कर सेमरिया गांव निवासी डॉ. सूर्यमणि यादव के दरवाजे पर बंधी भैंस खोलकर ले जाने लगे। तभी बरामदे पर सो रहे पंकज यादव की नींद खुल गई। भैंस ले जाते देख उन्होंने बगल में सो रहे अंकुर यादव को जगाकर शोर मचाते हुए दौड़ा लिया। पशु मालिकों को आते देख पशु तस्कर भैंस छोड़कर असलहा लहराते हुए भाग गए। पशु तस्करों को असलहा लहराते देख गांव के एकत्रित हुए लोग उनके पास जाने से भयभीत हो गए। भैंस लेकर अपने घर लौट आए। एक पखवारा पहले पशु तस्करों ने सरायबिका निवासी मनीष मौर्या, हिरावनपुर निवासी पलटू के यहां से दरवाजे पर बंधी भैंस खोल ले गए थे। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। पशु तस्कर जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed