फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Animal smuggler mafia gang D-74 leader Brijesh Yadav arrested

Jaunpur News: पशु तस्कर माफिया गैंग डी-74 का लीडर बृजेश यादव गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Animal smuggler mafia gang D-74 leader Brijesh Yadav arrested
शाहगंज। पशु तस्कर माफिया गैंग डी-74 का लीडर बृजेश उर्फ बबलू यादव को पुलिस ने शनिवार की रात ताखा पश्चिम स्थित शिवपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से उसे डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। उसके खिलाफ जौनपुर, देवरिया व आजमगढ़ में 12 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात क्षेत्र में चल रही वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक गांजे से भरा थैला लेकर ताखा पश्चिम के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मुन्नालाल शर्मा व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो युवक भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पूछताछ में उसने अपना नाम बृजेश उर्फ बबलू यादव निवासी कोंहड़ा गांव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। थाने लाकर जब उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाली गई, तो पता चला कि वह अंतरजनपदीय गैंग डी-74 का लीडर है। बृजेश यादव के खिलाफ जौनपुर, देवरिया और आजमगढ़ में पशु तस्करी, माफिया कनेक्शन, मजारिया, यौन उत्पीड़न समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृजेश यादव पर दर्ज हैं 12 मुकदमे -शाहगंज। अंतरजनपदीय पशु तस्कर माफिया गैंग डी-74 का सरगना और कोंहडा गांव निवासी बृजेश यादव उर्फ बबलू पर पूर्वांचल के जिलों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।बृजेश यादव पर पहला मुकदमा वर्ष 2016 में देवरिया जनपद के मलई थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। वहीं से उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। धीरे-धीरे पशुतस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता बढ़ती गई, जिसके चलते आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ अब तक 12 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वर्ष 2021 में खेतासराय थाने में बृजेश यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें गैंग डी-74 के सात सदस्यों के नामजद होने की पुष्टि हुई थी। बृजेश यादव को इस गैंग का सरगना माना जाता है, जिसने अपने गिरोह के माध्यम से लगातार अपराध को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed