फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry young woman's mother set herself on fire, admitted

मां की डाट से क्षुब्ध युवती ने खुद को लगाई आग, भर्ती

Fri, 17 Apr 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Angry young woman's mother set herself on fire, admitted
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के मेहौड़ा गांव में अपने ननिहाल में रह रही युवती ने मां की डाट से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को सुबह घर में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के भितरी गांव निवासी विजेंद्र की बेटी अंजली अपनी मां के साथ अपने ननिहाल मेहौड़ा गांव में रह रही थी। सुबह किसी बात को लेकर मां ने अंजली को डांट दिया था। परिवार के लोग खेत में चले गए तो अंजली ने घर के कमरे में रखा मिट्टी का तेल अपने शरीर पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। पर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed