फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry villagers demonstrated due to water logging on the road

सड़क पर जल जमाव होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers demonstrated due to water logging on the road
मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खंड के उदियासन गांव की यादव बस्ती में बारिश का पानी सड़क पर भरने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया। उन्होंने हफ्ते भर में समस्या का समाधान नहीं करने पर ब्लाक घेरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वंशलोचन के घर से अमरनाथ यादव के घर तक 700 मीटर की सड़क पर जलभराव हो गया है। जलभराव के चलते आवागमन तो दूभर है। दुर्गंध के चलते आसपास रहना दुश्वार हो गया है। संक्रामक बीमारी की भी आशंका है। मजबूरी में लोगों को इसी गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से कई बार कहा गया लेकिन उन्होंने इस रास्ते को नहीं बनवाया। एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं कनरे पर ग्राम प्रधान के खिलाफ ब्लाक का घेराव करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वलों में तहसीलदार, सोना देवी, सूबेदार यादव, जिलेदार यादव, हवलदार, अखिलेश मौर्य, लालजी यादव, गुलाबी देवी, रीता देवी, विमला देवी, शांती देवी, सीता देवी, रजवन्त, राजेश, त्रिभुवन कन्नौजिया, राजेंद्र, हिमांशु यादव, हर्ष यादव, अतुल, रामसागर, रतन यादव, सरिता देवी, निशा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed