फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry over broken marriage, youth beats mother and daughter, FIR lodged

Jaunpur News: शादी टूटने से नाराज युवक ने मां-बेटी को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 31 May 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Angry over broken marriage, youth beats mother and daughter, FIR lodged
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के धनेथू गांव में शुक्रवार को शादी टूटने से नाराज एक युवक ने मां-बेटी के साथ मारपीट की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि धनेथू गांव निवासी सुषमा पांडेय पत्नी श्यामाशंकर पांडेय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री खुशी पांडेय की शादी क्षेत्र के बनेवरा गांव निवासी सूर्यकांत दुबे के साथ तय की। बाद में युवक के शराब सेवन करने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने विवाह तोड़ दिया, इसी बात से नाराज होकर सूर्यकांत दुबे उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

सुषमा पाण्डेय ने जब गाली देने का विरोध किया तो युवक ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की पुत्री खुशी पांडेय को भी युवक ने मारपीट दिया। आरोप है कि जाते समय युवक जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सूर्यकांत दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज-धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कोड्डा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गांव निवासी सरफराज के दरवाजे पर पहुंचकर कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसे लाठी-डंडे से पीट दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित सरफराज ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे गांव का ही समीर शाह अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिन्हें देख हमलावर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित सरफराज की नामजद तहरीर पर पुलिस ने समीर शाह व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जफराबाद मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed