फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry consumers locked the power substation

Jaunpur News: आक्रोशित उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर जड़ा ताला

Wed, 17 Jul 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Angry consumers locked the power substation
विद्युत उपकेंद्र सुइथाकलां में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। आपूर्ति की बदहाली से आक्रोशित उपभोक्ता और किसान मंगलवार को उपकेंद्र पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। गर्मी के महीने में मनमानी तरीके से बिजली की कटौती से नाराज ग्रामीण लगभग दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

सुइथाकलां विद्युत उपकेंद्र की स्थिति इतनी बदतर है कि चौबीस घंटे में तीन-चार घंटे अनवरत विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। बिजली न आने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहा है। धान की नर्सरी खेतों में सूख रही है। पूरे विकासखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। इस संदर्भ में मुख्य अभियंता विद्युत मुकेश गर्ग ने बताया कि सुइथाकलां उपकेंद्र पर ओवरलोड की समस्या के कारण समुचित विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रोस्टर के हिसाब से बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। ओवरलोड की समस्या से निजात पाने के लिए एक सर्किल का टेंडर हो चुका है। शीघ्र ही समस्या से निजात मिलेगी। उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन के दौरान आनंद सिंह, पंकज सिंह, विवेक सिंह, अर्जुन गौतम, शिव शंकर, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed