फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry at his friend for talking to his sister, Aman shot him

Jaunpur News: बहन से बात करने से नाराज अमन ने दोस्त को मारी थी गोली

Mon, 23 Jun 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angry at his friend for talking to his sister, Aman shot him
तेजीबाजार। थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की पूछताछ में नए पहलू सामने आए हैं। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि बहन से बात करने से नाराज होकर अमन ने दोस्त को गोली मारी थी। बताया कि तीनों दोस्तों ने सुनियोजित ढंग से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की पूछताछ के अनुसार पहले तो मृतक छोटेलाल को दोस्ती की बात कहकर विश्वास जीता, फिर पार्टी के बहाने बाजार लेकर गए और आम के बगीचे में खूब शराब का सेवन कराया। इसके बाद हत्या को अंजाम दिया गया। वहां 200 मीटर की परिधि में कोई रहवासी बस्ती नहीं थी। रविवार की दोपहर होते-होते छोटेलाल को गोली लगने की सूचना परिजनों को मिली। पकड़े गए आरोपी अमित ने शुरुआती पूछताछ में घटना में मुख्य रूप से अशोक गौतम व अमन को हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता बताया। पूर्व समय से अमन, अशोक, अमित और मृत छोटेलाल दोस्त हुआ करते थे, साथ ही जीने मरने की कसम खाया करते थे लेकिन अमन को एक बात से बेहद नाराजगी थी कि छोटेलाल उसकी बहन से फोन पर बात करता था। अमन की बहन से मृत छोटेलाल की बातचीत होती थी तो दोस्त अशोक भी छोटेलाल की पत्नी से घंटों बात करता था। पकड़े गए आरोपी चचेरे भाई अमित ने स्वीकार किया कि छोटेलाल का विश्वास जीता गया फिर दोस्ती का वास्ता देकर उसे बगीचे में ले जाया गया। बगीचे में पहले छोटेलाल, अशोक एवं अमित ही थे। कुछ देर बाद देसी तमंचा के साथ आरोपी अमन गौतम ने आकर छोटेलाल को गोली मार दी। इससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed