फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anganwadi workers saved the lives of three very malnourished children

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बचाई तीन अति कुपोषित बच्चों की जान

Sun, 21 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers saved the lives of three very malnourished children
जौनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से तीन अति कुपोषित बच्चों को स्वस्थ कर लिया गया है। कभी बेहद दुबली-पतली और कुपोषित इन बच्चियों की हालत में काफी सुधार है। विगत 18 माह में 180 कुपोषित बच्चों को एनआरसी स्वस्थ बना चुका है।
विज्ञापन

सिरकोनी ब्लॉक के नेवादा गांव के शिवपूजन की बेटियां खुशी (5) तथा आयुषी (7 माह) बहुत कमजोर थीं। बार-बार बीमार पड़ती थीं। नेवादा के ही लोकनाथ की बेटी कीर्तिका (2 ) को बार-बार दस्त होती थी। खुशी और आयुषी की देखरेख कर रहीं गीता यादव तथा कीर्तिका की देखरेख कर रही आंगनबाड़ी गायत्री ने उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया। खुशी और आयुषी की मां ने बताया कि वह काम पर व्यस्त रहतीं हैं। घर की स्थिति ठीक नहीं है। बच्चों के पिता भी काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उसकी बकरी और बच्चों को कौन देखेगा। इसलिए वह भर्ती नहीं कराना चाहती। जबकि कीर्तिका की मां ने साफ-साफ इनकार कर दिया। गीता यादव ने काफी समझाया भर्ती कराने को तैयार हुई। खुशी और आयुषी 10 दिन एनआरसी में भर्ती रहीं और उसके बाद वापस आईं। उसके बाद भी बच्चों की देखरेख के लिए गीता उनके घर जाती रहीं। अब दोनों बच्चियां स्वस्थ हैं जबकि कीर्तिका 15 दिन एनआरसी में भर्ती रही। जहां उनका इलाज चला अब वह भी स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed