फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anganwadi worker teams in every village should fulfill their responsibility: BDO

प्रत्येक गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीम निभाएं अपनी जिम्मेदारी : बीडीओ

Sat, 12 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker teams in every village should fulfill their responsibility: BDO
ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। अभियान नौ सितंबर से आठ अक्तूबर तक चलेगा। शुभारंभ बीडीओ कृष्ण मोहन यादव और बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता मौर्य ने किया।
विज्ञापन

बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह की थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ है। अभियान का उद्देश्य समुदाय की भागीदारी बढ़ाकर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार करना है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीम से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सीडीपीओ सुनीता मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी। बताया कि पोषण माह के दौरान आहार में विविधता और पर्याप्त प्रोटीन, ताजा एवं गर्म पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व और जवाबदेही, प्रारंभिक बाल विकास एवं पोषण तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 10 वर्ष पूरे होने जैसे पांच प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से गांवों में लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने और अभियान की गतिविधियों में अधिक से अधिक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इस दौरान ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण से संबंधित स्टॉल भी लगाए। इस अवसर पर प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव, मुख्य सेविका ज्ञानती देवी, खुशबू यादव, प्रियंका यादव समेत क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed