फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An old man's finger was chopped off in a dispute over a goat entering the field.

Jaunpur News: खेत में बकरी घुसने के विवाद पर बुजुर्ग के हाथ की अंगुली काटी,

Wed, 30 Jul 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
An old man's finger was chopped off in a dispute over a goat entering the field.

विज्ञापन

थानागद्दी (जाैनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बंबावन गांव में सोमवार की शाम करीब पांच बजे खेत में बकरी चले जाने से नाराज खेत मालिक अखिलेश ने 12 वर्षीय उत्तम गौतम को पीट दिया। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति ने अपने दांत से बुजुर्ग के हाथ की अंगुली काट दी। इसके बाद बुजुर्ग ने इस उम्मीद से अंगुली को फ्रिज में रख दिया कि डाॅक्टर से इसे फिर से जोड़ देंगे, मगर डॉक्टरों ने ऐसा कर पाने में असमर्थता जता दी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

केराकत कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि गांव बंबावन निवासी कंचन राम (65) मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उनका नाती उत्तम गौतम घर के पास बकरी चरा रहा था। बकरी चरते हुए गांव के अखिलेश के धान के खेत में घुस गई। इसी बात से नाराज होकर अखिलेश ने उत्तम की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजन उत्तम को बचाने के लिए पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन




कंचन राम का आरोप है कि अखिलेश ने अपने साथियों राजकुमार, रोहित और निखलेश के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद राजकुमार ने अपने दांतों से कंचन राम के हाथ की एक अंगुली काट दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केराकत कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि इस मामले में अखिलेश, राजकुमार, रोहित और निखलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed