फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allah head bowed in Bargah

अल्लाह की बारगाह में झुके सिर

Sat, 26 Sep 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 26 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Allah head bowed in Bargah
ईद-उल-अजहा का पर्व शुक्रवार को अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।
विज्ञापन


नमाज के बाद एक-दूसरे के घर आने-जाने का सिलसिला देर शाम तक  चलता रहा। शिया समुदाय ने नमाज से पहले तो सुन्नी समुदाय के लोगों ने बाद में अल्लाह को कुर्बानी पेश की।
विज्ञापन


  शुक्रवार को शिया समुदाय के लोगों ने सुबह होते ही अल्लाह की राह में पशुओं की कुर्बानी दी। सुन्नी समुदाय के लोगों ने नमाज के बाद कुर्बानी दी। सदर इमाम बाड़ा ईदगाह में मौलाना महफूजुल हसन नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुन्नी समुदाय के लोगों ने मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में मौलाना कमर ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजू बाबू  सिंह ने शाही ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को बकरीद की बधाई दी।

 इस मौके पर शाही ईदगाह के सचिव जाफर अहसन जाफरी, पूर्व विधायक अफजाल अंसारी, इंद्रभान सिंह इंदू, आदि मौजूद रहे। शिया समुदाय के लोगों ने सदर इमामबाड़े में नमाज अदा की।

वहां शिया धर्मगुरु मौलाना महफूजुल हसन ने नमाज अदा कराई। उन्होंने बकरीद पर्व पर प्रकाश डाला और कुर्बानी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एएम डेजी, शहंशाह हुसैन रिजवी आदि मौजूद रहे।

नकी फाटक में सफदर हुसैन जैदी, नमाज के बाद नमाजियों ने गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। इसके बाद लोगों के घर आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया।

 देर शाम तक लोग एक दूसरे घर गए और सेवई का लुत्फ उठाया। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद सुन्नी और शिया ईदगाहों में मुल्क के अमन-चैन के लिए दुआ की।

उलमा कराम ने सभी को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने की अपील की और कहा कि मुल्क की तरक्की के लिए दुआ करें। जलालपुर कस्बा स्थित पुराने ईदगाह, रेहटी ईदगाह, सिरकोनी ईदगाह, बक्शा, पूरा शेरखा,

 बंदीशाह ईदगाह, कर्तिहा, खुटहन, पटैला बाजार नमाज अदा की गई। इसी प्रकार गौसपुर, इमामपुर, मलुकपुर, खुटहन में नमाज पढ़ी गई।

  मडिय़ाहूं, खेतासराय, बदलापुर, शाहगंज, केराकत, मछलीशहर में नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, नगर मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, अधिशासी


अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला, जिला अग्निशमन अधिकारी केके ओझा, कोतवाल सतेन्द्र प्रसाद तिवारी के साथ शहर का चक्रमण करते रहे। जोनल मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, अपर जिला मजिस्ट्रेट रजनीश चंद्र, एपी पाठक, अशोक उपाध्याय उप निदेशक कृषि, व्यवस्था देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed