फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All the shops were removed from the verandah of Trilochan Mahadev temple, the doors opened at three in the morning

Jaunpur News: त्रिलोचन महादेव मंदिर के बरामदे से हटाई गईं सभी दुकानें, तीन बजे भोर में खुले पट

Mon, 21 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
All the shops were removed from the verandah of Trilochan Mahadev temple, the doors opened at three in the morning
जौनपुर। जिले में सावन के दूसरे सोमवार को लेकर भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए तैयारियां पूरी हो गईं हैं। जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर में इस सोमवार को भी कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए मंदिर का पट तीन बजे भोर में खोल दिया गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सभी एंट्री प्वाइंटों पर 11 बैरियर लगाए गए हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तमाम प्रबंध कर लिए हैं। अराजक तत्वों पर एंटी रोमियो टीम की कड़ी नजर रहेगी। जलालपुर : ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव में दूसरे सोमवार को लेकर मंदिर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। दूसरे सोमवार को कांवड़ियों के दूर-दराज से करीब 50 से 60 हजार से अधिक भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरी व पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए मंदिर के बरामदे से सभी दुकानें हटवा दी गईं हैं। आधा दर्जन सफाई कर्मियों ने मंदिर परिसर व तालाब की सफाई की। पिछले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखते हुए रात दो बजे ही मंदिर का पट दर्शन के लिए खोल दिया गया था। इस सोमवार को भी शिवभक्तों और कांवडि़यों की भीड़ को देखते हुए आरती के बाद भोर में ही दर्शन-पूजन के लिए तीन बजे ही पट खोल दिया गया। बरईपार : स्थानीय तेजीबाजार थाना क्षेत्र के स्थित ऐतिहासिक चक घसीटा नाथ मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को भी श्रद्धालुओं एवं कांवडि़यों की भीड़ की उम्मीद है। इसे देखते हुए मंदिर पुजारी महेश गिरी ने बताया कि महिलाओं-पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन बनाई गई है। सावन के दूसरे सोमवार को लगभग 10 हजार की भीड़ आने की संभावना है। गौरीशंकर धाम सुजानगंज से जलाभिषेक करके कांवडि़यां चक घसीटा नाथ मंदिर पर जलाभिषेक कर उसके बाद करसूल नाथ धाम तक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed