फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All the accused in the triple murder case went to jail

तिहरे हत्याकांड में सभी आरोपी गए जेल

Tue, 25 Aug 2020 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
All the accused in the triple murder case went to jail
खुटहन। पट्टे की जमीन पर कब्जे के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में तीन मौत के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया। इस मामले में तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है। चार का उपचार चल रहा है। उधर, गांव में तीसरे दिन भी पुलिस का पहरा बना रहा।
विज्ञापन

फिरोजपुर गांव में पट्टे की जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर रामचंद्र पासवान और रामखेलावन पासवान के बीच रविवार को जमकर मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष से रामचंद्र और भाई बैजनाथ की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष से रामखेलावन ने दम तोड़ दिया। कुल 17 लोग घायल हुए थे। इसमें जियालाल का वाराणसी में उपचार चल रहा है। तीन अन्य स्थानीय अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से 19 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था। अन्य सभी आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी आदि बरामद हुई। मंगलवार को पकड़े गए सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। इसमें एक पक्ष से अर्जुन, मुकेश, विंदेश, इंद्रेश, भीम पासवान और दूसरे पक्ष के रामअशीष, जगरनाथ, राकेश, निन्हू, धर्मेंद्र, रवींद्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed