फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All round development of Jaunpur is happening: Girish

जौनपुर का हो रहा सर्वांगीण विकास : गिरीश

Sun, 26 Sep 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
All round development of Jaunpur is happening: Girish
राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। चुनाव के दौरान सरकार ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। आम आदमी को विकास से जोड़ने को सरकार प्राथमिकता दे रही है। शनिवार को शहर के पंचहटिया स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने द्वारा किए गए विकास कार्यो के साथ ही सरकार की उपलब्धियों को गिनाईं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में साढ़े चार साल में विकास के नए आयाम गढ़े गए। इस समयावधि में विभिन्न विभागों से योजनाओं-परियोजनाओं के लिए बारह सौ करोड़ रुपये स्वीकृत कराकर शहर सहित पूरे क्षेत्र की बदहाल दशा सुधारने को कई अहम कार्यों की शुरुआत हुई। राज्यमंत्री ने कहा कि नगर में शास्त्री पुल के समानांतर व कलीचाबाद में गोमती नदी पर पुल स्वीकृत कराया। अचला घाट के समीप पीपा पुल भी लगाए जाने की योजना है। गोमती के तट के सुंदरीकरण के लिए रिवरफ्रंट योजना के तहत आठ करोड़ की स्वीकृति कराया। शहरी क्षेत्र में 302 करोड़ से सीवरेज व 206 करोड़ खर्च कर सीवरेज ट्रीटमेंट (एसटीपी) का अहम कार्य किया जा रहा है। पेयजल व बिजली व्यवस्था के संबंध में बड़े कार्य किए गए। इसके साथ ही नौली में फायर स्टेशन, मंवई में राजकीय इंटर कालेज, समसपुर में पीएचसी की स्थापना संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed