फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All primary schools of the district will be hi-tech: MP

हाईटेक होंगे जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय : सांसद

Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
All primary schools of the district will be hi-tech: MP
सिकरारा। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद में दो अतिरिक्त कक्ष, वाल बाटिका और शौचालय का वृहस्पतिवार को फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी बेसिक स्कूलों को हाईटेक करेगी। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हर ब्लाक में दो पीएमश्री स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की प्रयोगशाला के रूप में काम करने वाले ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में सहायक होगी। इन स्कूलों का एक और उद्देश्य यह है कि देशभर के सामान्य परिवारों के बच्चों को सरकारी स्कूल में गुणवत्तायुक्त शिक्षा आसानी से उपलब्ध होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि कायाकल्प योजना के माध्यम से भौतिक परिवेश में परिषदीय स्कूलों में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। अगर आप स्कूल समय से आ रहे है, समय से जा रहे है, बेहतर ढंग से पढ़ा रहे है, बच्चों के व्यावहारिक परिवर्तन करने में मेहनत कर रहे है तो रिजल्ट अच्छा मिलेगा। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के नामांकन के लिए शिक्षक अभिभावकों को प्रेरित करें। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, मंजू पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, राजीव सिंह लोहिया, अजय सिंह, राजकुमार पांडेय, मंजुलता यादव, माधुरी जायसवाल, दीपमाला जायसवाल,, प्रभुनाथ यादव, अनुपम श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन प्रधानाध्यापक सुनील सिंह व अध्यक्षता ग्राम प्रधान लीलावती देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed