फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All four brothers met, there was happiness in Ayodhya

मिले चारों भाई, अयोध्या में खुशी छाई

Sat, 08 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
All four brothers met, there was happiness in Ayodhya
गौराबादशाहपुर में भरत मिलाप में निकली आकर्षक झांकी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के अलग-अलग इलाकों में बृहस्पतिवार की रात भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। इसमें 14 वर्ष के वनवास से लौटे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण से भाई भरत और शत्रुघ्न का मिलन देखने के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। लीला शुरू होते ही मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंजने लगे। इसके बाद चारों भाइयों का भावपूर्ण मिलन देख लोगों की आंखें छलक पड़ीं। इसके पूर्व आकर्षक लाग विमान और झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों पर सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

शाहगंज नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप पुराना चौक में संपन्न हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का पुष्पक विमान नगर भ्रमण करते हुए शुक्रवार की सुबह पुराना चौक पहुंचा। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को देखकर समूचा नगर भावुक हो उठा। जय श्री राम के उद्घोष के बीच लोगों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी की। गरुड़ रूपी सजाया गया पुष्पक विमान कहारों के कंधे पर नगर के श्रीसंगत जी मंदिर से रवाना होकर अलीगंज और घासमंडी चौक से होते हुए विमान डाकखाना तिराहा पहुंचा। यहां से रामरथ के पीछे-पीछे 13 अलौकिक झांकियां और दुर्गापूजा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मड़ियाहूं तहसील का ऐतिहासिक भरत मिलाप हुआ। जब चारों भाई चार बजे भोर में एक दूसरे के गले से गले मिले तो दर्शकों की आंखें सजल हो गईं। चारों तरफ का वातावरण जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया। पूरी रात मेला चलता रहा। हजारों की भीड़ मेले में रही। नगर की चारों सड़कें खचाखच भरी हुई थी। मले में नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन दोनों एक साथ मिलकर मेले की शांति व्यवस्था पर नजर बनाए रखे थे। पूरी रात उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा ने तहसीलदार मड़ियाहूं राम सुधार, नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, इंदु प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान चंद्र मौर्य आदि के साथ मेले में चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर: नगर पूरी तरह से बिजली के झालरों से सुसज्जित था। नगर के भरत मिलाप में 13 झाकियों के माध्यम से धार्मिक और देशभक्ति के दृश्य प्रस्तुत किए गए। दो वर्ष करोना के चलते मेला नहीं हो सका था। इस वर्ष चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। इस दौरान नगर को सील कर दिया गया था। बाहरी वाहनों को वनवे हुए हाइवे से निकाला जा रहा था। कई थानों की फोर्स, एक कंपनी पीएसी के जवानों साथ ही उपजिलाधीकारी राजेश कुमार चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ अतर सिंह और कोतवाल देवानंद रजक चक्रमण कर रहे थे। मेले में लगभग एक लाख की भीड़ जमा रही।

गौराबादशाहपुर: चारों भाइयों के मिलन को देख लोगों की आंखे नम हो गई रावण को मारकर लंका पर विजय हासिल करने के बाद राम लक्ष्मण सीता अयोध्या आते है और चारों भाइयों का मिलन होता है। इस बार देवी काली नृत्य और शिव तांडव, हनुमान की झांकिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। सुरक्षा की दृष्टि से केराकत सीओ गौरव शर्मा, थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, के नेतृत्व सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed