फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Akanksha and Snehil hoisted the flag in UPSC

Jaunpur News: यूपीएससी में आकांक्षा व स्नेहिल ने लहराया परचम

Thu, 18 Apr 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Akanksha and Snehil hoisted the flag in UPSC
जौनपुर। बदलापुर तहसील के दो होनहारों के यूपीएससी 2023 में चयन होने से परिजनों व शुभचिंतकों में खुशी है। इसमें खालिसपुर निवासी आकांक्षा पाठक ने 85वां स्थान तो खजूरन निवासी स्नेहिल कुंवर सिंह ने 534 वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


खालिसपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे उदयराज पाठक की प्रपौत्री और संजय पाठक की पुत्री आकांक्षा पाठक ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की।
आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय पिता संजय पाठक, माता सुशीला देवी, दादा पूर्व स्वास्थ्य सेवा अधिकारी रविंद्र दत्त पाठक को दिया है। इन्होंने स्नातक की शिक्षा लेडी श्रीराम कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की।
विज्ञापन


परास्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय व पीएचडी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से कर रही हैं। इनका यूपीएससी में विषय राजनीति विज्ञान विषय रहा।
बदलापुर के ग्राम खजूरन निवासी स्नेहिल कुंवर सिंह ने यूपीएससी 2023 में 534वीं रैंक प्राप्त की। मौजूदा समय में वो अपर सिविल जज आजमगढ़ के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा 2022 में चौथी रैंक प्राप्त की थी। उनके पिता सुनील कुमार यूनियन बैंक में उप क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर हैं। बड़े भाई कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह हैं, मंझले भाई अंकित कुमार सिंह आईआईटी कानपुर से पढ़कर जापान में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed