सतहरिया। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उचौरा बाजार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदेश सचिव के नेतृत्व में जिला इकाई द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो, ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद, मतदाता चोरी कहां मिलेगी-भाजपा के दफ्तर में, मोदी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है।
जैसे नारों के साथ जुलूस निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मतदाता सूची से हटाए गए 13 करोड़ मतदाताओं के नाम पुन सूची में जोड़े जाएं और एसआईआर प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस मौके पर सालिक राम पटेल, कल्पनाथ गुप्ता, संदीप शर्मा, सुभाष चन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।