फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ahilyabai remained dedicated to service

Jaunpur News: सेवा के प्रति समर्पित रहीं अहिल्याबाई

Sat, 31 May 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai remained dedicated to service
जौनपुर। नगर के अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुंगराबादशाहपुर : नगर पालिका परिषद के सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भाजपा ने नारी शक्ति अधिनियम का कानून तक लेकर आई है। ताकि मातृशक्ति को संविधान प्रदत्त शक्ति मिल सके। सिरकोनी : नगर पंचायत कचगांव कार्यालय परिसर में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए नगर पंचायत के 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के मिलन श्रीवास्तव नगर पंचायत की ईओ आस्था पाठक, लाल बहादुर पाल, आशिफ खान, किशन सिंह, दीवाकर आदि रहे। मड़ियाहूं : भाजपा की ओर से अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह का आयोजन एक मैरेज हाल में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि माता अहिल्याबाई का जीवन संघर्षों से भरा था।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक डॉ आरके पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, ,रामविलास पाल, राजेश कुमार जायसवाल, श्याम दत्त दुबे, पिंटू दुबे आदि रहे।
महिला सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित-जौनपुर। रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर नारी सशक्तिकरण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ.राकेश त्रिवेदी व विशिष्ट तिथि सुमन सिंह के हाथों से महिला सफाई कर्मियों व समाज के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान स्वयं सेवा समूह महिलाओं का सम्मान हुआ। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने अतिथियों का स्वागत पुष्प एवं स्मृति चिन्ह अंग वस्त्रम देकर किया।इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा अमित श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष उत्तरी सारिका सोनी, नगर अध्यक्ष दक्षिणी डॉ.कमलेश निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, सभासद नंदलाल यादव, संतोष मौर्य, राजेश कन्नौजिया आदि रहे। संचालन सलमान शेख ने किया। आभार डीपीएम खुशबू यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed