फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Agreed in talks between officials

अधिकारियों के बीच वार्ता में नहीं बनी सहमति

Thu, 14 May 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 14 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Agreed in talks between officials
लोहिया पर्यावरणीय उद्यान (पार्क) बनाने के लिए निदेशक उद्यान व निदेशक कृषि विभाग के अधिकारियों में पौन घंटे तक बहस चलती रही, लेकिन पार्क बनाने के लिए सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन


 निदेशक कृषि ने जहां लगभग आधा हेक्टेयर भूमि देने पर सहमति जताया, वहीं उद्यान निदेशक पार्क बनाने के लिए एक हेक्टेयर भूमि देने की मांग कर रहे थे। निदेशक द्वय अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े रहे।
विज्ञापन


जिले में लोहिया पर्यावरणीय उद्यान (पार्क) बनाने के मद्देनजर कृषि परिसर में भूमि का चयन करने के लिए बुधवार को  शासन के निर्देश पर उद्यान निदेशक एसपी जोशी और कृषि निदेशक एके विश्नोई बुधवार को मध्याह्न 12 बजे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद निदेशक द्वय ने कृषि विभाग परिसर का भ्रमण किया। कृषि कार्यालय के पूरब स्थित भूमि के दक्षिणी भाग में पार्क बनाने पर सहमति बनी।

साथ ही जमीन की माप भी की गई। सब कुछ होने के बाद कृषि निदेशक लगभग आधा हेक्टेयर भूमि देने पर राजी हुए । इसके बाद दोनों निदेशकों के बीच करीब 45 मिनट तक आपस में वार्ता होती रही, लेकिन आखिरकार सहमति नहीं

बन पाई। निदेशक कृषि जहां लगभग आधा हेक्टेयर भूमि देने पर सहमत थे, वहीं दूसरी तरफ निदेशक उद्यान एक हेक्टेयर भूमि की मांग कर रहे थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed