फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After one month, wheat procurement started at the purchasing center

Jaunpur News: एक माह बाद हुई क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद की बोहनी

Wed, 03 Apr 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
After one month, wheat procurement started at the purchasing center
जौनपुर। बीते एक माह से गेहूं खरीद की बाट जोह रहे क्रय केंद्र पर मंगलवार को बोहनी हो गई है। डोभी ब्लॉक के विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर लोकापट्टी गांव के एक किसान ने क्रय केंद्र पर अपना 44 क्विंटल 50 किलो गेहूं बेचा। अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे गेहूं खरीद में तेजी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में एक मार्च से गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खोल दिए गए थे, लेकिन किसानों के यहां गेहूं की फसल तैयार नहीं होने से क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा था। मंगलवार को क्रय केंद्र का सन्नाटा दूर हो गया। डोभी ब्लॉक के लोकापट्टी गांव निवासी किसान आलोक सिंह ने अपनी 44 क्विंटल 50 किलो गेहूं की बिक्री की है। वित्तीय वर्ष में गेहूं की बोआई दो लाख 15 हजार 215 हेक्टेयर में हुई है। बीते साल अधिकांश किसान सरकारी केंद्रों पर न ले जाकर व्यापारियों को गेहूं तौल करा दिया था। जिससे कई क्रय केंद्रों पर बोहनी नहीं हुई थी। सरकार ने इस साल 150 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। खरीद के लिए एक मार्च से क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। इसके अलाव इस साल किसान उत्पाद लेकर आए इसलिए केंद्रों पर भी पंजीकरण की सुविधा देने के साथ ही 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पल्लेदारी, छनाई का भी किसानों के खाते में भेजा जाएगा। यह राशि पहले किसानों को देना होता था। अब तक पांच हजार किसानों ने गेहूं की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जबकि 142 केंद्र एक्टिव हो गए है।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के लिए 142 केंद्र खोल दिए गए। अब तक पांच हजार किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जल्द ही गेहूं खरीद में तेजी आएगी। - एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed