फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After nine years, husband and wife met on WhatsApp

नौ वर्ष बाद पति-पत्नी का व्हाट्सएप पर हुआ सामना

Sun, 13 Feb 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
After nine years, husband and wife met on WhatsApp
रविवार को जफराबाद पुलिस ने अपने प्रयास से नौ वर्ष बाद एक पत्नी को पति से आमना-सामना करवाया। पत्नी-पति एक दूसरे को देख भावुक हो गए।
विज्ञापन

केराकत के खरकसीपुर गांव निवासी नरेंद्र प्रताप लखनऊ में बैंक में मैनेजर हैं। उन्होंने अपनी पुत्री मंजू देवी की शादी 2007 को जलालपुर के हरिपुर गांव निवासी राजकुमार के साथ किया था। राजकुमार तीन भाइयों में छोटा है। इस समय दिल्ली में लैब टेक्नीशियन पद पर काम करता है। शादी की शुरुआत के वर्ष में मंजू एक पुत्र की मां बन गई। समय के साथ सात वर्ष बीत गए। उसके बाद उसके परिवार तथा पति मंजू के दस लाख रुपये के जीवन बीमा के पैसे को निकाल कर देने का दबाव बनाया। इसके लिए मंजू को मारा पीटा गया। मंजू बेटे के साथ मायके आ गयी। उसके बाद एक वर्ष तक तो रिश्तेदार समझाने का प्रयास किए। लेकिन बात नहीं बनी। मंजू, बेटे के साथ मायके में रहने लगी। मंजू ने महिला थाने में तहरीर दिया था कि जगदीशपुर गांव में आकर रहने वाले उसके जेठ ने उसके पति को गायब कर दिया है। उनके होने पर भी अब संदेह लग रहा है। प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने तत्काल उसके जेठ को थाने बुलवाया। पहले तो उसके जेठ ने टाल मटोल किया। लेकिन पुलिस के कड़े रुख के बाद वह लाइन पर आ गया। उसने व्हाट्सएप के जरिए वीडियो कॉल किया। पत्नी ने पति को नौ वर्ष बाद जिंदा देखा तो उसकी आंखें भर आईं। हालांकि उसके बाद भी पति ने कोई बात नहीं की। मंजू ने बताया की वह अपने ससुराल में घर के एक कमरे में पुलिस की मदद से रह रही है। मंजू ने कहा कि उसने अभी पति को तलाक नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed