फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After four days, there was sunshine for half an hour, people were shivering from the cold.

चार दिन बाद आधे घंटे के लिए हुई धूप, ठंड से ठिठुरे रहे लोग

Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
After four days, there was sunshine for half an hour, people were shivering from the cold.
कुत्तूपुर बाईपास के पास कोहरे की धुंध के बीच से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। चार दिन बाद शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आधे घंटे के लिए धूप निकली। वहीं, शाम होते-होते गलन बढ़ गई। लोग दिन में भी ठिठुरे नजर आए।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर एवं उत्तराखंड के आसपास पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी एवं वहां से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण, मौसम में बदलाव एवं तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सुबह काफी तेज कोहरा छाया रहा। सड़कों पर चंद कदम नहीं दिखाई दे रहे थे। वहीं, दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में करीब आधे घंटे के लिए धूप हुई तो लोग छत पर धूप लेते नजर आए। लोहिया पार्क में भी कुछ लोगों की भीड़ दिखी। वहीं, शाम करीब 5 बजे के बाद से ठंड फिर बढ़ गई। बृहस्पतिवार की रात शहर के अंदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भ्रमण करने के लिए निकले। इस दौरान ठंड से परेशान कई लोगों को कंबल भी वितरित किए। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि आगामी 5 दिनों में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 6 और 7 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 66-94 प्रतिशत और न्यूनतम रहा। आर्द्रता 60-65 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कोल्ड वेव के कारण ठंड एवं गलन बढ़ने के आसार हैं। रात में धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed