फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After Azamgarh now husband wife death in Jaunpur by poisonous liquor administration came for investigation

जहरीली शराब का कहर जारी: आजमगढ़ के बाद अब जौनपुर में पति-पत्नी की मौत, घर से खाली शीशी बरामद

Thu, 13 May 2021 06:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 May 2021 06:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और आंबेडकर  में जहरीली शराब से हुई मौत का मामला थमा भी नहीं है कि गुरुवार को जौनपुर में जहरीली शराब से दंपती की मौत की सूचना पर हड़कंप मच गया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में घटी इस घटना की जानकारी के बाद प्रशासनिक अमले ने गांव पहुंचकर छानबीन की। 

विज्ञापन
After Azamgarh now husband wife death in Jaunpur by poisonous liquor administration came for investigation
मृतक के घर से एक शराब की शीशी भी बरामद हुई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और आंबेडकर  में जहरीली शराब से हुई मौत का मामला थमा भी नहीं है कि गुरुवार को जौनपुर में जहरीली शराब से दंपती की मौत की सूचना पर हड़कंप मच गया।  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में घटी इस घटना की जानकारी के बाद प्रशासनिक अमले ने गांव पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


बुधवार की शाम पहले महिला की मौत होने पर परिजनों ने रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह उसके पति की मौत हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दंपती की मौत जहरीली शराब से हुई है। उसके घर से एक शराब की शीशी भी बरामद हुई है। जबकि एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन


पकड़ी गांव निवासी रामबृक्ष  की पत्नी मीना (45) को बुधवार को पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उन्हें लेकर परिजन शहर पहुंचे। इलाज के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में टहलते रहे। कहीं बेड की समस्या तो कहीं कोरोना के नाम पर इलाज नहीं मिला। शाम को करीब छह बजे मीना की मौत हो गई। परिजनों ने रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन बृहस्पतिवार को रामबृक्ष (47) को भी पेट में दर्द होने लगा। आसपास के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सुबह करीब नौ बजे रामबृक्ष ने भी दम तोड़ दिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैलने लगी कि पकड़ी गांव में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गई। 

इस खबर पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, एडीएम भू-एवं राजस्व राजकुमार द्विवेदी, सीओ सदर रणविजय सिंह, एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा, आबकारी विभाग की टीम और सरायख्वाजा थाने की पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने रामबृक्ष के घर में तलाशी ली तो एक शराब की शीशी बरामद हुई। शीशी पर लगे रैपर के मुताबिक शराब गोरखपुर की बनी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शीशी 10 से 15 दिन पुरानी लग रही है।

 पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की। मामले में एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने कहा कि  पकड़ी गांव में अबूझ हाल में पति-पत्नी की करीब 15 घंटे के अंतराल में मौत हुई है। गांव के कुछ लोग मौत का कारण जहरीली शराब मान रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर वजह साफ हो सकेगी। वैसे जहरीली शराब से मौत हुई होती तो उस दुकान से शराब खरीदने वाले और भी लोग बीमार हो सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed