{"_id":"698b805d862c6ff20302950d","slug":"aeros-with-poor-progress-warned-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-149398-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खराब प्रगति वाले एईआरओ को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खराब प्रगति वाले एईआरओ को दी चेतावनी
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों की एनआईसी सभागार में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। खराब प्रगति वाले एईआरओ को चेतावनी दी।
बैठक में विशेष पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण में अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस तामील, सुनवाई सहित अन्य बिंदुओं पर विधान सभावार समस्त ईआरओ एवं एईआरओ की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। शत प्रतिशत नोटिस तामील करने और साक्ष्य मिलान करने वाले एईआरओ को प्रोत्साहित और सम्मानित किया। खराब प्रगति वाले एईआरओ को चेतावनी देते हुए 2 दिन में सुधार का निर्देश दिया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, बीएसए, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग मौजूद रहे।