फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Aerial firing in dispute over bushfire

झाड़-फूंक को लेकर हुए विवाद में हुई हवाई फायरिंग

Thu, 27 Oct 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Aerial firing in dispute over bushfire
शाहगंज। झाड़फूंक को लेकर हुए विवाद में रसूलपूर गांव में बुधवार की देर रात स्कार्पियो व बोलेरो सवार आधा दर्जन लोगों ने घर पर चढकर महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की। हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में अयोध्या जनपद में तैनात एक सिपाही समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शेखवलिया गांव निवासी एक ओझा झाड़-फूंक के लिए रसूलपूर गांव निवासी राम लगन के घर बुधवार को आया था। इस दौरान मामूली बात को लेकर राम लगन के परिवार से कहासुनी व विवाद हो गया। विवाद के बाद ओझा मौके से चला गया। रात तकरीबन एक बजे स्कार्पियों व बोलेरो पर सवार होकर आधा दर्जन लोग राम लगन के घर पहुंचे। घर के पुरुष अपने बीमार बच्चे को लेकर इलाज के लिए शाहगंज अस्पताल में थे। घर पर मौजूद महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट तोड़फोड़ व गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो मनबढ़ फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर राम लगन की पुत्री साक्षी ने अयोध्या में तैनात सिपाही समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया की दो पक्षों में मारपीट हुई है। जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग हुई है मौके से खोखा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed