फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AE & JE suspended in bridge collapse

पुल ढहने के मामले में एई और जेई निलंबित

Sat, 27 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 27 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
AE & JE suspended in bridge collapse
ढलाई के आधे घंटे के अंदर पुल के दो पायों के बीच के नवनिर्मित हिस्से के ढह जाने के मामले में शुक्रवार को राज्य सेतु निगम के दो अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर गई।
विज्ञापन


शासन ने इस मसले पर संजीदगी दिखाते हुए एई अनुपम कुमार और जेई सीडी सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बता दें कि 507 लाख की लागत से गोमती के छुंछे घाट पर बनाए जा रहे पुल के दो पायों के बीच का लगभग 30 मीटर हिस्सा बुधवार की रात ढलाई के आधे घंटे के बाद ही नदी में ढह गया।
विज्ञापन


 इसके बाद विभाग में खलबली मच गई। इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए शासन ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। राज्य सेतु निगम के एमडी राजन मित्तल ने बताया कि एई अनुपम कुमार और जेई सीडी सिंह को निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


 कर दिया गया है। साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच की जिम्मेदारी जेएमडी गाजियाबाद और जेएमडी वाराणसी को सौंपी गई है। 

इससे पूर्व शुक्रवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देश पर एडीएम गंगाराम गुप्ता की अगुवाई में गठित जिला प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर पुल हादसे की जांच की।


जांच टीम में एडीएम गंगाराम गुप्ता के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता देवेंद्र शर्मा, सहायक अधिशासी अभियंता राजेश कुमार और आरईएस के एई पीएन राय शामिल थे। एडीएम ने कहा कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को साैंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed