फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates union election declared, voting will be held on 21st

अधिवक्ता संघ का चुनाव घोषित, 21 को मतदान

Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Advocates union election declared, voting will be held on 21st
मछलीशहर। एल्डर्स कमेटी की ओर से शनिवार को अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनाव की घोषणा की गई। इसके मुताबिक, नामांकन प्रक्रिया 9 से शुरू होगी और 10 दिसंबर तक पूरी होगी। 21 दिसंबर को मतदान और उसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रसाद सिंह, केदारनाथ यादव, रामजी गुप्ता, जगदंबा प्रसाद मिश्र और अशोक कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को बैठक की। साधारण सभा के सदस्यों का नवीनीकरण करने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया। 6 और 7 दिसंबर को मतदाता सूची पर आपत्ति आमंत्रित की गई हैं। आपत्ति निस्तारण के बाद 8 दिसंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। नामांकन 9 और 10 दिसंबर को 12 बजे से 3 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 13 और 14 दिसंबर को एवं नामांकन पत्र की वापसी तिथि 15 और 16 दिसंबर निर्धारित की गई है। मतदान 21 दिसंबर को 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। इसके बाद, इसी दिन मतगणना शुरू होकर चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed