फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates sitting on protest in protest against filing case

मुकदमा दर्ज करने के विरोध में धरने पर बैठे अधिवक्ता

Wed, 13 Jan 2021 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Advocates sitting on protest in protest against filing case
मड़ियाहूं। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साथी अधिवक्ता के खिलाफ नेवढ़िया थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं का कहना है जब तक मुकदमा वापस नहीं दिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जंवसीपुर निवासी प्रदीप कुमार सिंह मड़ियाहूं में अधिवक्ता हैं। वह किराए का मकान लेकर मड़ियाहूं में रहते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि कुछ दिन पूर्व गांव की एक महिला ने साजिश के तहत नेवढ़िया थाने पर पहुंचकर उनके खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। पीड़ित अधिवक्ता ने इसकी जानकारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दुबे, महामंत्री गुलाब दुबे और पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह को दी। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ से मिलकर मुकदमा वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस गुमराह करती रही। मुकदमा वापस करने को कौन कहे चार्जरशीट तैयार कर दिया। नाराज अधिवक्ता बुधवार को एसडीएम न्यायालय के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर अभय राज सिंह, कमलेश सिंह, बंशराज मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, गुलाब दुबे, अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दुबे, महेंद्र सिंह, मुर्तजा हुसैन, इंद्रजीत भारती, राकेश कुमार गौतम, मोहन लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed