फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates shouted SP office cordon, sloganeering

अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस घेरा, की नारेबाजी

Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Advocates shouted SP office cordon, sloganeering
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हड़ही गांव निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राजेश कुमार वर्मा व उनके परिवार वालों पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसपी ऑफिस का घेराव किया। जमकर नारेबाजी की। आरोपियों पर केस दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ता राजेश ने संघ के पदाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर स्थगन आदेश के बाद भी विवादित भूमि पर टीन शेड रखने और विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमले की शिकायत की थी। हमले में उन्हें औन उनके दादा को गंभीर चोट आई। सूचना देने के बाद भी न तो मेडिकल हुआ न रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना से आक्रोशित अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार से मिलकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में अध्यक्ष समर बहादुर यादव, उपाध्यक्ष वेद भूषण शर्मा, मंत्री भूपेश चंद्र रघुवंशी, कमलेंद्र यादव, दान बहादुर यादव, शैलेश मिश्र, शरद जायसवाल, अनिल गुप्ता, अजीत सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, मृत्युंजय तिवारी, अवधेश सिंह, राम उजागिर विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रजापति, बृजेश निषाद, पुनीत शुक्ला आदि शामिल रहे। उधर, राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने भी घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed