फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocate dies of heart attack in court

Jaunpur News: अदालत में हार्ट अटैक से अधिवक्ता की मौत

Wed, 04 Feb 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Advocate dies of heart attack in court
दीवानी न्यायालय में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी अधिवक्ता वशिष्ठ तिवारी का मंगलवार को हृदयाघात के चलते निधन हो गया। करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस आई। लोग उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दीवानी बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने दीवानी न्यायालय में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला जज सुशील कुमार शशि ने डीएम व सीएमओ को कम से कम एक बेड का हॉस्पिटल और जरूरी मशीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एक एंबुलेंस भी दीवानी न्यायालय कैंपस में तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। पूर्व में भी एंबुलेंस नहीं होने के कारण अधिवक्ता व वादकारी की दीवानी परिसर में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

निर्देश के बावजूद एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की :
दीवानी न्यायालय की स्थायी लोक अदालत में अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने दीवानी परिसर में समस्त सुविधाओं से लैश एक हाईटेक एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश राज्य जरिये जिला अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ 20 जुलाई 2023 को परिवाद दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता व सदस्य विजय शंकर श्रीवास्तव ने शासन को निर्देश दिया था कि कि शासन बजट संसाधन उपलब्ध होने पर यहां समस्त सुविधाओं एवं संयंत्रों से लैश एक हाईटेक एम्बुलेंस की व्यवस्था करें। अधिवक्ता कृष्णा गिरी, रिजवान अहमद व वादकारियों की परिसर में मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed