फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Admission to PhD can be done on the basis of NET, EWS will get exemption

Jaunpur News: नेट के आधार पर पीएचडी में ले सकेंगे प्रवेश, ईडब्ल्यूएस को मिलेगी छूट

Sat, 19 Oct 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Admission to PhD can be done on the basis of NET, EWS will get exemption
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। अब छात्र राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के आधार पर पीएचडी में दाखिला ले सकते हैं। एडमिशन को ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी। यह निर्णय छात्रों को अधिक विकल्प और सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि पीएचडी प्रवेश के लिए फॉर्म इस महीने के अंतिम सप्ताह तक उपलब्ध होंगे। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 51 विषयों में होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इस महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शैक्षणिक विभाग ने आरडीसी (रिसर्च डिग्री कमेटी) रजिस्टर के आधार पर गाइड और रिक्त सीटों का आकलन शुरू कर दिया है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किस विषय में कितनी सीटें उपलब्ध हैं और प्रत्येक गाइड के साथ कितने शोधार्थियों को निर्देशित किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस साल पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी के छात्रों को विशेष छूट देने की भी घोषणा की है। विश्वविद्यालय की योजना इस श्रेणी के तहत अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने की है, जिससे सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को शिक्षा के माध्यम से अपने कॅरिअर में सुधार करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed