फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration took possession of land worth 30 crores, more schools on radar

30 करोड़ की जमीन को प्रशासन ने लिया कब्जे में, रडार पर और भी स्कूल

Thu, 30 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Administration took possession of land worth 30 crores, more schools on radar
जौनपुर। सरकारी भूमि पर कूटरचित तरीके से कब्जा कर और नाम दर्ज कराकर स्कूल खोलने का मामला सामने आया है। इससे जुड़े एक मामले में सदर तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की है। नगरपालिका क्षेत्र के सिहीपुर में 30 करोड़ रुपये लागत से कब्जा किए गए छह बीघा जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही इस आशय का प्रशासन ने बोर्ड भी लगवा दिया है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो प्रशासन के रडार पर ऐसे कई और भी स्कूल है, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई का प्रशासन मूड बनाया है।
विज्ञापन

लाइन बाजार में नगरपालिका क्षेत्र के सिहीपुर में 30 करोड़ लागत कि भूमि को अपने कब्जे में लिया गया था। इस भूमि पर जनक कुमारी जूनियर हाईस्कूल के नाम से वहां कुछ कमरों में स्कूल चल रहा था। पूर्व में यह भूमि सरकारी भूमि दर्ज रही, जिस पर फर्जी तरीके से अपना नाम चढ़वा लिया गया था। इसे धारा 38 के अंतर्गत उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर द्वारा उपरोक्त खाते से खारिज करके पुन: सरकार के खाते में दर्ज किया गया। इसके बाद, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल की अगुवाई में टीम बृहस्पतिवार की दोपहर मौके पर गई। जहां प्रशासन ने अपना बोर्ड लगवा दिया। बेदखली की कार्रवाई शुरू करने की बात कही। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस 1234 वर्गमीटर (छह बीघा) की भूमि पर भविष्य में सार्वजनिक हित में सरकारी कार्यों में उपयोग में लाया जाएगा। वर्तमान स्कूल सत्र समाप्त होने पर इसकी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed