फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration tightens for second phase of lock down

लॉक डाउन के दूसरे चरण के लिए प्रशासन ने कसी कमर...

Mon, 13 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Administration tightens for second phase of lock down
07- बड़ी मस्जिद रोड पर इलाका सील करने के लिए लगी बैरिकेडिंग व मोहल्ले की ओर से आ रही कार को रोककर पूछ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए 21 दिनों की लॉक डाउन अवधि मंगलवार को पूरी हो रही है। शासन से इसे आगे बढ़ाने का संकेत मिलते ही प्रशासन ने भी कमर कस ली है। निगरानी, सैनिटाइजेशन, जरूरतमंदों को भोजन व जरूरी सामग्री की उपलब्धता को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। इस चरण में होम डिलीवरी पर विशेष जोर रहने के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में वार्ड मजिस्ट्रेट और कोरोना वारियर्स को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। शासन से निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन इस पर अमल शुरू कर देगा।
विज्ञापन

कोरोना पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लॉक डाउन का दूसरा चरण जरूरी हो गया है। केंद्र सरकार से मिले संकेत के बाद रविवार को मुख्य सचिव ने इस बारे में कुछ निर्देश जारी किए थे। इसके बाद सोमवार को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद भी लॉक डाउन बढ़ाने के संकेत मिलते ही जिला प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी। संभावना जताई जा रही है कि जिले में कोरोना के चार मामले सामने आने और बड़ी संख्या में जमातियों के मिलने के कारण इसे रेड जोन में रखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव की संभावना है। हॉट स्पॉट वाले इलाकों में सख्ती बढ़ाई जाएगी। होम डिलीवरी, सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर रहेगा। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था को केंद्रीयकृत किया जाएगा, जिससे भोजन बांटने के नाम पर बेवजह लगने वाली भीड़ को रोका जा सके। जोनल, सेक्टर और वार्ड मजिस्ट्रेट को इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है। आरोग्य सेतु एप और डाकघर के माध्यम से पैसे की निकासी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे लोग घरों से बाहर न निकल सकें।
विज्ञापन

शासन से इस संदर्भ में अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। वैसे जिला प्रशासन हर स्थिति के लिए तैयार है। लोग भी सतर्क होकर सरकार के निर्देशों का पालन करें। कोरोना का संक्रमण रोकने का यही सबसे प्रभावी माध्यम है। -दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं जिले के हॉट स्पॉट
शहर का लाल दरवाजा, फिरोसेपुर, बड़ी मस्जिद और बदलापुर तहसील का देवरिया गांव।
तीन मरीज भर्ती, एक होम क्वारंटीन में
जिले में अब तक कोरोना के चार मामले सामने आए हैं। सबसे पहला मरीज 23 मार्च को शहर के फिरोसेपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद असहद था, जिसे 17 दिनों तक जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल वह होम क्वारंटीन में है। तीन अन्य मरीजों में एक बांग्लादेशी नागरिक और दूसरा रांची उसका गाइड है। दोनों तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। चौथा मरीज आठ अप्रैल को बदलापुर के देवरिया गांव में मिला था, जो देवबंद का छात्र है। तीनों को मंडलीय अस्पताल वाराणसी में भर्ती किया गया है।
285 संदिग्धों के लिए गए हैं सैंपल
जिले में अब तक कुल 285 लोगों में कोरोना का संक्रमण मानते हुए सैंपल लिए गए हैं। इसमें 210 की रिपोर्ट आ चुकी है। 75 रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed