फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Acid fell on bike riders after Scorpio collided, three got burnt

Jaunpur News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवारों पर गिरा तेज़ाब, तीन झुलसे

Sat, 17 May 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Acid fell on bike riders after Scorpio collided, three got burnt
जफराबाद। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज सई नदी पुल पर शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे एक कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक की डिकी में रखा तेजाब (एसिड) तीन युवकों पर गिर गया। इससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। एक का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है जबकि दो को बीएचयू में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी प्रथम जायसवाल (25), विष्णु सेठ (28) और अभिषेक मोदनवाल एक बाइक से जौनपुर से तेजाब खरीदकर घर लौट रहे थे। सई नदी पुल पर सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में डिकी का ढक्कन खुल गया और वहां तीन बोतलों रखा तेजाब तीनों युवकों पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विष्णु सेठ व अभिषेक मोदनवाल को वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस तरह खुले रूप में तेजाब का परिवहन करना कानूनन गलत है। इससे जान-माल को गंभीर खतरा होता है। लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक तेजाब से झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed