फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accuser in charge of misbehavior, road jammed

प्रभारी निरिक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप, सड़क पर लगाया जाम

Sun, 02 Aug 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accuser in charge of misbehavior, road jammed
मीरगंज। बाइक का चालान करने के दौरान युवक के साथ दुर्व्यवहार से गुस्साए चौकीखुर्द गांव के लोगों ने रविवार की शाम सात बजे प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की और मछलीशहर जंघई मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाने वालों का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने युवक के युवक को मारा पीटा और गालीगलौज की। देर रात क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अवधेश शुक्ला ने प्रभारी के तबादले का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया।
विज्ञापन

चौकी खुर्द गाँव निवासी विनय पाण्डेय बाइक से कहीं जा रहे थे। उनका आरोप है कि मीरगंज पुलिस चेकिंग के दौरान गाड़ी का चालान करने के बाद मुझे घंटो थाने मे बैठकर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज किया और मारा पीटा भी। बाद में शांति भंग में चालान कर दिया। इससे गुस्साए गांव के लोग सड़क पर आ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर जंघई चौकी प्रभारी हरि नारायण पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन जाम लगाने वाले लोग प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। इस संबंध में प्रभारी निरिक्षक राजेश कुमार का कहना है की तीन सवारी के कारण चालान किया गया था। गाली गलौज और मारने पीटने का आरोप बे बुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed