{"_id":"5e07a9b78ebc3e87ca32f49e","slug":"accused-of-molestation-incident-victim-complained-jaunpur-news-vns5022153190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार की घटना को छेड़खानी में दर्ज किया, पीड़िता ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार की घटना को छेड़खानी में दर्ज किया, पीड़िता ने की शिकायत
विज्ञापन
दुष्कर्म की शिकायत, मुकदमा छेड़खानी का
पीड़ित ने की अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को दोपहर युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस सने छेड़खानी का केस दर्ज किया है। इससे क्षुब्ध पीड़ित युवती के साथ परिजनों शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. अनिल पांडेय से मिली। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का भरोसा देते हुए पीड़ित को सीओ शाहगंज के पास भेज दिया।
खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ शुक्रवार दोपहर गांव के एक युवक ने अपने साथी के साथ युवती के घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना खेतासराय को दी। पीड़िता के मुताबिक थाना खेतासराय के एक दरोगा ने पीड़िता से दुराचार की तहरीर को बदलवाते हुए छेड़खानी का मामला दर्ज किया। इससे नाराज होकर पीड़िता परिजनों के साथ शनिवार को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। एसपी के न मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने मामले की जांच के लिए पीड़िता को क्षेत्राधिकारी कार्यालय भेजा। क्षेत्राधिकारी के गैर मौजूदगी की वजह से कार्यालय के कर्मचारियों ने उनकी मोबाइल पर पीड़िता के परिजनों से बात करवाई। जिसमें क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले में दुराचार की रिपोर्ट दर्ज करके जांच कराने व कार्रवाई का आश्वासन पीड़िता व उसके परिवार वालों को दिया है।