फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused arrested in case of fatal attack on RSS preacher

Jaunpur News: आरएसएस प्रचारक पर जानलेवा हमला मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of fatal attack on RSS preacher
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामरायपट्टी में आरएसएस के प्रचारक पर जानलेवा हमला व डकैती के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक नामजद व दो पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

माधव संघ आश्रम के निवासी आरएसएस प्रचारक रजत प्रताप ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते चार जनवरी को सवा तीन बजे पीछे से आ रहे स्कार्पियो में बैठा अर्पित सिंह उर्फ गोलू निवासी कुद्दूपुर थाना लाइन बाजार तेज गति से गाड़ी चलाते हुए पहुंचा। वह किसी लड़की का पीछा करते हुए आ रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान लड़की साइकिल से उनके बाइक से टकराकर गिर गई। उन्होंने लड़की को उठाने का प्रयास किया तो उसी समय अर्पित ने अपने साथ एक अन्य साथी के साथ अपने हाथ में लिए रिवाल्वर को लहराते हुए गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया। तब तक संघ आश्रम से दौड़ते हुए कुछ लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अर्पित सिंह जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी बाइक को छीनकर अपने साथी के साथ लेकर भाग गया। इस बाबत लाइन बाजार थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि मामले में डकैती व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed